After Header-1

मंत्री रेखा आर्या ने आपदा प्रबंधन के अन्तर्गत किये गये कार्यो की समीक्षा बैठक की

300×250 ADS-1

नैनीताल। प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने आपदा प्रभावितों की समस्याओं का संज्ञान लेते हुए राज्य अतिथि गृह नैनीताल क्लब के सभागार में संबंधित अधिकारियों के साथ आपदा प्रबंधन के अन्तर्गत किये गये कार्यो की समीक्षा बैठक ली।

मंत्री ने अपने तीन दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान विभिन्न आपदाग्रस्त क्षेत्रों ज्योलीकोट, कैंची, पंगोट, किलबरी, राजभवन मार्ग, बलियानाला, ग्राम हली, गौला नदी, पीरूमदारा,  पम्पापुरी, हैड़ाखांन मोटर मार्ग व Railwayस्टेशन काठगोदाम सहित सभी आपदाग्रस्त क्षेत्रों और क्षतिग्रस्त सड़कों का स्थलीय निरीक्षण किया।

300×600 ADS-2

समीक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों से आपदा के दृष्टिगत अलर्ट रहने के निर्देश दिये. इस दौरान उन्होंने एनएच के अधिकारी को बैठक में समय पर न आने पर फटकार लगाते हुए नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने रामनगर के अन्तर्गत पीरूमदारा Bharatpur पम्पापुरी के आपदा क्षेत्रों में तत्काल नालों की सफाई व अन्य कार्यों को प्राथमिकताओं के आधार पर करने, हली गॉव में लोनिवि के अधिशासी अभियंता को भूवैज्ञानिकों के साथ संयुक्त स्थलीय निरीक्षण करने तथा हैड़ाखान मोटर मार्ग के सम्बन्ध में वैकल्पिक मार्ग हेतु निरीक्षण कर शासन को रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। बैठक के दौरान एडीएम अशोक जोशी ने जनपद में मानसून के दौरान आपदा के दृष्टिगत की गई तैयारियों व व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

बैठक में विधायक सरिता आर्या व रामसिंह कैड़ा, के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट, आंचल दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, एसएसपी पंकज भट्ट, डीएफओ चंद्रशेखर जोशी, एडीएम शिवचरण द्विवेदी, मुख्य शिक्षा अधिकारी एसके रावत, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. भागीरथी जोशी, आपदा प्रबंधन अधिकारी शैलेश कुमार के अलावा जलसंस्थान, जलनिगम, विद्युत, समाज कल्याण, बालविकास, लोनिवि, एनएच, एनएचआई, खनन, नलकूप, पूर्ति, सिंचाई, फायर, एआरटीओ के अलावा सम्बन्धि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.