After Header-1

करगिल विजय दिवस: प्रधानमंत्री ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। करगिल विजय दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया, करगिल विजय दिवस भारत के उन अद्भुत पराक्रमियों की शौर्यगाथा को सामने लाता है, जो देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणाशक्ति बने रहेंगे। इस विशेष दिवस पर मैं उनका हृदय से नमन और वंदन करता हूं। जय हिंद!

भारतीय सेना ने 1999 में लद्दाख की अहम चोटियों पर अवैध तरीके से कब्जा करने वाली पाकिस्तानी सेना को खदेड़ने के लिए एक भीषण जवाबी हमला किया था। करगिल विजय दिवस भारत की अपने पड़ोसी पर जीत को चिह्नित करने के लिए मनाया जाता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.