After Header-1

भारत में प्रवेश कर रहा पाक तस्कर मारा गया

सांबा। जम्मू-कश्मीर के सांबा जिले में अंतरराष्ट्रीय सीमा पार कर भारत में प्रवेश करने के दौरान बीएसएफ ने पाकिस्तान के एक नागरिक को मार गिराया है।

बीएसएफ के प्रवक्ता के अनुसार रामगढ़ सेक्टर में एसएम पुरा पोस्ट के पास संदिग्ध गतिविधि होने पर जवानों ने इस घुसपैठिया को ललकारा। चेतावनी आ असर न होने पर जवानों को गोलीबारी करनी पड़ी। इसमें वह ढेर हो गया। उसके कपड़ों से नशीले पदार्थों के चार पैकेट और कुछ खाने-पीने का सामान बरामद हुआ है।  मारा गया घुसपैठिया पाकिस्तान का तस्कर है। सुरक्षाबलों का  तलाशी अभियान जारी है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.