महाराष्ट्र में भूस्खलन, 120 लोगों के फंसे होने की आशंका

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में भूस्खलन के कारण चार लोगों की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। शुरुआती जानकारी के अनुसार गांव का 90% हिस्सा मलबे में समा गया है। यहां 30 से 35 आदिवासी घरों की एक बड़ी बस्ती थी। आशंका है कि इस हादसे में बड़ी जनहानि हुई है। 120 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है। अब तक बचाव दल एक महिला और दो बच्चों को बचाने में कामयाब रहा है। चूंकि मिट्टी अभी भी ऊपर गिर रही है। इसलिए बचावकर्मी भी खतरे में हैं।

 रात करीब 11 बजे खालापुर तहसील के इरशालवाड़ी गांव में हुआ। अधिकारी ने बताया कि भूस्खलन में घायल हुए 20 से अधिक लोगों को नवी मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गांव रवाना हो गए हैं।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.