After Header-1

भारी बारिश से प्रभावित हरियाणा को केंद्र ने जारी की राहत राशि

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भारी बारिश से प्रभावित राज्यों को तत्काल राहत पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा राहत राशि जारी करने के लिए प्रधानमंत्री और केंद्रीय वित्त मंत्री का आभार व्यक्त किया है। हरियाणा को राज्य आपदा मोचन निधि के तहत 216.80 करोड़ रुपये की धनराशि जारी की गई है।

मुख्यमंत्री ने गत दिवस राज्य में भारी बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने के लिए उन जिलों का हवाई सर्वेक्षण किया था। वह राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, एनडीआरएफ के साथ निरंतर संपर्क बनाये हुए हैं और बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों की समीक्षा कर रहे हैं।

बारिश से प्रदेश के सात जिले अंबाला, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, करनाल, यमुनानगर, पानीपत और कैथल अधिक प्रभावित हुए हैं। राहत और बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

मुख्यमंत्री ने मानसून सीजन को देखते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि आगे के लिए भी अभी से तैयारी रखें। राहत बचाव कार्यों के प्रबंधों के साथ साथ सीवरेज व्यवस्था भी दुरुस्त रखी जाए।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.