अभिनेता पुरोहित एक बार फिर जीतेंगे अपने दर्शकों का दिल!

नयी दिल्ली। शेमारू उमंग के अपकमिंग शो ‘गौना एक कथा’ का प्रोमो ऑनएयर होते ही दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है। इसी बीच प्रतिभाशाली अभिनेता रोहित पुरोहित को मुख्य भूमिका में देख उनके फैन्स उन्हें एक बिलकुल अलग अवतार में देखने के लिए उत्साहित हैं।

गौरव का किरदार ‘गौना एक प्रथा’ की कहानी में खुशी और सकारात्मकता की भावना लेकर आता है। अपने जीवन के प्यार गहना के पास लौटने का वादा करते हुए वे एक मॉडल बनने के सपने और अपने बेहतर भविष्य की आशा के साथ वे शहर जाते हैं।

शो में अपने मुख्य किरदार को लेकर उत्साहित रोहित पुरोहित ने कहा, “मैं गौना एक प्रथा का हिस्सा बनकर बहुत खुश हूँ। गौरव का किरदार निभाना मेरे लिए एक अविश्वसनीय अनुभव रहा है।

‘गौना एक प्रथा’ की मनोरम कहानी देखिए कैसे गहना रिश्तों और सामाजिक अपेक्षाओं की बाधाओं को पार करती है और प्यार, त्याग और आने वाले उतार-चढ़ाव से दर्शकों को जोड़े रखती है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.