अमेरिकी अभिनेता एलन आर्किन का निधन

अमेरिकी अभिनेता एलन आर्किन का निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। उनके बेटे एडम, मैथ्यू और एंथोनी ने अपने पिता का निधन की जानकारी दी।
उन्होंने एक संयुक्त बयान में कहा, “हमारे पिता एक कलाकार और एक व्यक्ति, दोनों ही रूप में एक अद्वितीय प्रतिभाशाली इंसान थे।”
उनके निधन की खबर के बाद हॉलीवुड जगत में शोक की लहर है। हॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों ने उनके निधन पर शोक जताया। अपने मजाकिया अंदाज के लिये मशहूर और बहुमुखी प्रतिभा के धनी आर्किन को 2007 में “लिटिल मिस सनशाइन” के लिए ऑस्कर पुरस्कार मिला था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.