देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

नयी दिल्ली। मौसम विभागने अगले 24 घंटे में देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान , उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश वो राज्य हैं जहां लोगों को आने वाले समय में भी मूसलाधार बारिश से राहत मिलने वाली नहीं है।

मौसम विभाग ने इन राज्यों में सामान्य से ज्यादा बारिश का अंदेशा जताया है और पहाड़ी राज्यों में कई जगहों पर बादल फटने की घटनाएं भी हो सकती हैं। पिछले दिनों मंडी और शामिल में बादल फटने से भारी तबाही हुई थी। मूसलाधार बारिश की वजह से कई नदियां उफान पर हैं। पानी के सैलाब ने कहर बरपाया हुआ है और ये हाल तब है जब इस साल सामान्य से 16 मिमी. बारिश कम हुई है।

सड़कें बनीं दरिया, घरों में भरा पानी
गुजरात में पानी का सैलाब ऐसा है कि अगर आदमी इसकी चपेट में आ जाए तो चंद सेकंडों में कई किलोमीटर तक बह जाए। भारी बारिश के बाद बांध के ओवरफ्लो होने से जूनागढ़ में जलभराव हो गया है जिस वजह से लोगों को खासी परेशानी हो रही है। मानसूनी मुसीबत कहीं नुकसान तो कहीं मौत बनकर गिरी है। राज्य के हलोल के चंद्रपुरा गांव में बारिश की वजह से एक कंपाउंड वॉल गिर गई जिस वजह से 4 बच्चों की मौत हो गई तो 4 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.