पाकिस्तान में हिंदू नेता का घर गिरा दिया गया

पाकिस्तान सरकार ने एक हिंदू अल्पसंख्यक नेता के घर पर महज इस कारण बुलडोजर चला दिया, क्योंकि वे पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई चीफ इमरान खान का साथ दे रहे हैं।

उमरकोट के पूर्व सांसद लाल चंद्र माल्ही का घर पूरी तरह ध्वस्त कर दिया गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इमरान खान ने भी सरकार की इस कार्रवाई की जमकर आलोचना की है और कहा है कि नागरिकों पर जुल्म करके विकास नहीं हो सकता है।

हिंदुओं पर अत्याचार का मुद्दा उठाते थे लाल चंद्र माल्ही

हिंदुओ के पक्ष में आवाज़ उठाने वाले नेता को सबक सिखाने का प्लान तो सरकार काफी पहले से बता रही थी और शहबाज सरकार को ये मौका कैसे मिला ये बताने से पहले आपको बताते हैं कि उनसे पाकिस्तान की सरकार क्यों चिढती है। दरअसल लाल चंद जिस आक्रामक तरह से हिंदुओं पर अत्याचार का मुद्दा उठाते हैं तो पाकिस्तानी हुक्मरान लाल पीले हो जाते हैं। जब लाल चंद संसद में हिंदुओं की बात करते हैं तब वो स्पीकर की आंख की किरकिरी बन जाते हैं। जब-जब उन्होंने सिंध में हिंदुओं की रक्षा और अधिकारों की आवाज उठाई, स्पीकर ने तब-तब उन्हें चुप कराने की कोशिश की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.