स्वामी ने किया विवादित ट्वीट, धर्मांतरण के लिए पंडे-पुजारियों को ठहराया जिम्मेदार

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के नेता और एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर विवादित ट्वीट किया है। उनके इस ट्वीट से बड़ा बखेड़ा खड़ा हो गया है।

स्वामी प्रसाद ने ट्वीट कर लिखा है कि धर्मांतरण के पीछे कोई अंतर्राष्ट्रीय सिंडीकेट नहीं बल्कि मंदिरों में बैठे हुए पंडे-पुजारियों, धर्मचारियों का गठजोड़ व सिंडिकेट है।

उन्होंने लिखा कि जब तक जाती और धर्म के आधार पर भेदभाव किया जाता रहेगा तब तक धर्मांतरण जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.