After Header-1

दिल्ली में अब 200 यूनिट से अधिक खपत वाले उपभोक्ताओं को अधिक बिल चुकाना होगा

दिल्ली को मिलने वाली बिजली हुई महंगी

दिल्ली में बिजली खरीद समायोजन लागत में आठ प्रतिशत बढ़ोतरी

नई दिल्ली। दिल्ली में अब 200 यूनिट से अधिक की मासिक खपत वाले उपभोक्ताओं को अधिक बिल चुकाना होगा। दिल्ली की बिजली मंत्री आतिशी ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के ‘कुप्रबंधन’ के कारण दिल्ली को मिलने वाली बिजली महंगी हो गई है और इस वजह से उपभोक्ताओं को अधिक बिल चुकाना पड़ेगा।

हालांकि उन्होंने कहा कि 200 यूनिट से कम मासिक खपत वाले उपभोक्ताओं पर इस दर वृद्धि का कोई असर पड़ेगा। दिल्ली में बिजली खरीद समायोजन लागत (पीपीएसी) में आठ प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है।

हर तीन महीने पर इस दर को संशोधित किया जाता है और तात्कालिक समय में बिजली उत्पादन में इस्तेमाल होने वाले कोयले एवं गैस की दरों के आधार पर बिजली दरों को घटाया या बढ़ाया जाता है।

आतिशी ने कहा, “मैं दिल्ली के बिजली उपभोक्ताओं से यह कहना चाहती हूं कि बिजली बिल में इस बढ़ोतरी के लिए सिर्फ केंद्र सरकार ही जिम्मेदार है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.