हरद्वार दुबे का निधन, प्रधानमंत्री ने व्यक्त किया शोक

नयीदिल्ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे का निधन हो गया है। उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली। राज्यसभा सदस्य हरद्वार दुबे 74 साल के थे। बेटे प्रांशु दुबे ने पिता के निधन की पुष्टि की है।

प्रधानमंत्री ने हरद्वार दुबे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया

“भाजपा के कर्मठ सांसद हरद्वार दुबे जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है। वे जमीन से जुड़े एक ऐसे नेता थे, जो उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में अपने अहम योगदान के लिए हमेशा याद किए जाएंगे। शोक की इस घड़ी में ईश्वर उनके परिजनों और प्रशंसकों को संबल प्रदान करे। ओम शांति!

Leave A Reply

Your email address will not be published.