After Header-1

सपा पर योगी का तंज, कहा-अखिलेश यादव की पार्टी ‘चिपको आंदोलन में माहिर’ है

नोएडा। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ एकता को बढ़ावा देने के लिए पटना में आयोजित विपक्षी दलों की एक बैठक में शामिल होने वाली समाजवादी पार्टी (सपा) पर तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश यादव की पार्टी ‘चिपको आंदोलन में माहिर’ है।

भाजपा नेता ने गौतमबुद्ध नगर के नोएडा में एक सार्वजनिक सभा को संबोधित कर रहे थे जिस दौरान उन्होंने 1719 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की 124 से अधिक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा, राष्ट्रीय लोकदल, जनता दल-यूनाइटेड और अन्य दल जो खुद को जयप्रकाश नारायण (दिवंगत समाजवादी नेता) का अनुयाई कहते हैं, वे उन लोगों (कांग्रेस) से मिल गये जिन्होंने लोकतंत्र को कुचल दिया। उन्होंने कहा कि जनता यह भी देख रही है कि वह कैसे अपने पाप और भ्रष्टाचार को छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। आदित्यनाथ ने कहा, ‘‘सपा का एक लंबा इतिहास है। जैसे कि वर्ष 2004 में उन्होंने बिना मांगे कांग्रेस को समर्थन दिया। हालांकि, कांग्रेस उनका समर्थन नहीं चाहती थी पर सपा ने इसके लिए दबाव बनाया। यह पार्टी ‘चिपको आंदोलन में विशेषज्ञ’ है।’’ उन्होंने कहा कि सपा पहले भी ऐसा कर चुकी है और अब एक बार फिर ऐसा ही किया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.