After Header-1

विपक्षी दल कभी एकजुट नहीं होंगे, 2024 में फिर से मोदी बनेंगे प्रधानमंत्री

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ अमित शाह ने कांग्रेस और विपक्षी दलों पर निशाना साधा है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पटना में फोटो सेशन हो रहा है। विपक्षी दल कभी एकजुट नहीं होंगे। 2024 में एक बार फिर से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेंगे।

आपको बता दें कि आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा से मुकाबले के लिए संयुक्त रणनीति बनाने के लिए विपक्षी नेताओं की बैठक पटना में शुरू हो गई है। बैठक में 15 से ज्यादा विपक्षी दल शामिल हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जम्मू में कहा कि आज पटना में एक फोटो सेशन चल रहा है। सारे विपक्ष के नेता एक मंच पर आ रहे हैं और संदेश देना चाहते हैं कि हम भाजपा और मोदी जी को चुनौती देंगे।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि मैं विपक्ष के नेताओं को कहना चाहता हूं कि कितने भी हाथ मिला लो आप एक साथ नहीं आ सकते हैं और आ भी गए तो 2024 में मोदी जी का 300 से ज्यादा सीटों के साथ आना तय है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि मोदी जी तिसरी बार 2024 में प्रधानमंत्री बनेंगे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.