दरगाह को नोटिस देने पर बवाल, सड़कों पर उतरी भीड़

अहमदाबाद। गुजरात के जूनागढ़ में एक धार्मिक स्थल (दरगाह) को नोटिस देने पर बवाल मचा है। दरगाह पर नोटिस चिपकाने के बाद लोग सड़कों पर उतर आए और भीड़ में शामिल कुछ असामाजिक तत्वों ने पुलिस की टीम को निशाना बना दिया।

वहीं, मजेवडी चौक स्थित पुलिस चौकी में लोगों ने जमकर तोडफोड़ की और पुलिस की टीम पर पत्थर फेंके और थाने के बाहर खड़ी गाड़ियों में आग लगा दी। इस हमले में कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव व्याप्त है।

SP जूनागढ़ रवि तेजा वासमसेट्टी ने कहा कि मजेवाड़ी गेट के पास एक मस्जिद को जूनागढ़ नगर निगम द्वारा 5 दिनों के भीतर दस्तावेज पेश करने का नोटिस दिया गया था। कल वहां करीब 500-600 लोग जमा हुए थे। पुलिस उन्हें सड़क जाम नहीं करने के लिए समझा रही थी।

रात करीब 10:15 बजे पथराव किया गया और लोग पुलिस पर हमला करने के लिए आ गए। भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किया गया। इस घटना में पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। 174 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रथम दृष्टया पथराव से एक नागरिक की मौत हुई है लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद यह स्पष्ट हो पाएगा। आगे की जांच जारी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.