After Header-1

बजरंग दल कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज मामले में मंत्री ने दिए जांच के आदेश

इंदौर। धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम कर रहे बजरंग दल कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने बृहस्पतिवार देर रात लाठीचार्ज किया और 11 लोगों को एहतियातन गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को मामले में जांच के आदेश दिए हैं। प्रदर्शनकारियों द्वारा शहर के पलासिया चौराहे पर यह आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया जा रहा था कि नशे के अवैध कारोबार में शामिल लोगों की शिकायत किए जाने पर इन व्यक्तियों की शह पर बजरंग दल कार्यकर्ताओं के खिलाफ झूठे मामले दर्ज किए जा रहे हैं।

पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) धर्मेंद्र सिंह भदौरिया ने बताया कि बजरंग दल कार्यकर्ता बिना किसी अनुमति के इस बेहद व्यस्त चौराहे पर अचानक पहुंचकर धरना-प्रदर्शन करने लगे जिससे चारों रास्तों पर यातायात जाम की स्थिति पैदा हो गई।

उन्होंने बताया,”जब पुलिस के कई बार समझाने के बाद भी धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम खत्म नहीं किया गया, तो हल्का बल प्रयोग कर प्रदर्शनकारियों को सड़क से हटाया गया।

डीसीपी ने बताया कि दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 151 (संज्ञेय अपराध घटित होने से रोकने के लिये की जाने वाली एहतियातन गिरफ्तारी) के तहत 11 प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया गया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.