After Header-1

रेल हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को पांच-पांच लाख की अनुग्रह राशि की घोषणा

भुवनेश्वर। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बालासोर के पास बाहानगा बाजार में हुए रेल हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को रविवार को पांच-पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। यह सहायता मुख्यमंत्री राहत कोष से दी जाएगी।

मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने कहा कि मृतकों के आश्रितों को पांच-पांच लाख रुपये की, जबकि हादसे में घायल हुए लोगों को एक-एक लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

पटनायक ने शनिवार को दुर्घटनास्थल का जायजा लिया था। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की थी और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की थी। इससे पहले, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी मृतकों के परिजनों को 10-10 लाख रुपये और प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने दो-दो लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की थी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.