कर्नाटक में आज दिलाई जाएगी मंत्रियों के शपथ

बेंगलुरु। कर्नाटक में सरकार गठन के एक हफ्ते बाद कांग्रेस ने उन 24 विधायकों की सूची जारी की, जिन्हें शनिवार को मंत्री के रूप में शपथ दिलाई जाएगी। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, कर्नाटक में शनिवार दोपहर मंत्रिमंडल विस्तार होगा और मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। कर्नाटक सरकार में 34 मंत्री हो सकते हैं।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैयाऔर उपमुख्यमंत्री डी के शिवकुमार सहित 10 मंत्रियों को 20 मई को शपथ दिलाई गई थी, जबकि 24 अन्य विधायकों को शनिवार को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाएगा। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक, वरिष्ठ विधायक एच के पाटिल, कृष्ण बायरेगौड़ा, एन चेलुवरायस्वामी, के वेंकटेश, डॉ. एच सी महादेवप्पा, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष ईश्वर खंडरे और प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष दिनेश गुंडु राव उन विधायकों में शामिल हैं, जो शनिवार को मंत्री पद की शपथ लेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.