After Header-1

अर्जुन राम मेघवाल ने संभाला कानून और न्याय मंत्रालय का पदभार

किरेन रिजिजू को गुरुवार को केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री के पद से हटा दिया गया और उनकी जगह अर्जुन राम मेघवाल को नियुक्त किया गया। रिजिजू को पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय का प्रभार सौंपा गया है। राष्ट्रपति भवन द्वारा एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार मेघवाल, वर्तमान में संसदीय मामलों और संस्कृति राज्य मंत्री, महत्वपूर्ण कानून और न्याय मंत्रालय संभालेंगे। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कानून और न्याय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर अर्जुन राम मेघवाल को शुभकामनाएं दीं।

वहीं अर्जुन राम मेघवाल ने एमओएस लॉ एंड जस्टिस के रूप में स्वतंत्र प्रभार संभाल लिया। केंद्रीय कानून मंत्री के रूप में कार्यभार संभालने के बाद अर्जुन राम मेघवाल ने मीडिया से बात करने हुए अपने विजन को सामने रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने मेरे ऊपर विश्वास किया और उस विश्वास पर खरे उतरेंगे। न्यायपालिका और सरकार के बीच दूरियों के सवाल पर नए कानून मंत्री ने कहा कि कोई ऐसी दूरियां नहीं हैं। कोर्ट में जो भी मामले लंबित हैं, वो जल्द से जल्द कम हो और सभी को न्याय मिले, यही हमारा उद्देश्य है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.