After Header-1

पाकिस्तान में इंसानियत शर्मसार, महिलाओं के शवों को कब्र से निकाला कर किया गया दुष्कर्म

इस्लामाबाद। पाकिस्तान से इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां कुछ परिवारों ने पुलिस को तहरीर दी है कि उनके परिवार की महिलाओं के शवों को कब्र से बाहर निकाला गया और उनके साथ दुष्कर्म किया गया। ऐसे में लोगों ने मृत महिलाओं के शवों को सुरक्षित रखने के लिए लोहे के गेट और कब्र पर ताला लगाना शुरू कर दिया है। कब्र की सुरक्षा के लिए लोग पहरा भी रखते हैं और शव पर ढेर सारा नमक डाल देते हैं ताकि वह जल्दी गल जाए।
बता दें कि पाकिस्तान में पाकिस्‍तानी दरिंदे ने ऐसा तरीका आजमाया है, जिसने पूरी इंसानियत और इंसानियत को शर्मसार कर दिया है। कुछ दिन पहले एक दबी हुई महिला की लाश को विकृत मानसिकता के अज्ञात लोगों ने बाहर निकाल लिया और उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया। मृतका के परिजनों ने परिस्थितियों को देखते हुए दुष्कर्म की आशंका जताई है।

ऐसा ही एक घटना कराची में भी सामने आ चुकी है। नवंबर 2019 में आरोपी ने एक महिला के शव को कब्र से निकाल कर दरिंदगी को अंजाम दिया था। पुलिस अफसर ने कहा लोगों का ऐसा कदम उठाना समाज और पुलिस के लिए बहुत ज्‍यादा शर्म की बात है। पाकिस्‍तानी अखबार की रिपोर्ट की माने तो सिंध प्रांत के गांव असरफ चांडीओ में भी 14 साल की एक लड़की के शव के साथ आरोपी ने रेप किया था।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.