After Header-1

खिलाड़ी प्रदेश का नाम रोशन करें : भावना

देहरादून। सोलानी नदी स्थित सोलानी रग्बी ग्राउंड पर खेले जा रहे तृतीय रग्बी स्टेट चैंपियनशिप सीनियर महिला तथा पुरुष के बीच हुए मुकाबले में उधम सिंह नगर,हरिद्वार,नैनीताल,चमोली जनपदों के प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया,जिसमें सीनियर पुरुष में हरिद्वार ने फाइनल मैच जीता तथा महिला में चमोली जनपद की टीम विजयी रही।इस चैंपियनशिप के शुभारंभ अवसर पर पहुंची राज्य आंदोलनकारी भावना पांडे ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह खेल अब देश व प्रदेश में युवाओं की पहली पसंद बनता जा रहा है और इस खेल में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आगे बढ़ने की अपार संभावनाएं हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए सभी प्रतिभागी इस खेल को मन से खेलें तथा अपने प्रदेश और परिवार का नाम रोशन करें।उनके साथ आई वरिष्ठ समाज सेविका श्रीमती रश्मि चौधरी ने विजय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी तथा कहा कि आज इस खेल को खेले जाने के लिए युवाओं को एक अच्छे खेल मैदान की आवश्यकता है,जिसके लिए भावना पांडे तथा वे सरकार से मांग करेंगी कि इस खेल को बढ़ावा देने एवं खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य के लिए एक बड़ा स्टेडियम तैयार कर खेल के महत्व को समझें।विजय खिलाड़ियों को भावना पांडे द्वारा स्मृति चिन्ह दान किया गया।इस अवसर पर अमजद उस्मानी,सूर्यकांत सैनी,कोच आकाश सिंह,आयुष सैनी आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.