JPC की मांग पर NCP प्रमुख ने कहा- सच्चाई कहां तक आएगी सामने

नई दिल्ली। अडानी मुद्दे पर NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा, एक जमाना ऐसा था जब सत्ताधारी पार्टी की आलोचना करनी होती थी तो हम टाटा-बिड़ला का नाम लेते थे। टाटा का देश में योगदान है।

आजकल अंबानी-अडानी का नाम लेते हैं, उनका देश में क्या योगदान है, इस बारे में सोचने की आवश्यकता है। अडानी मुद्दे पर विपक्ष द्वारा JPC की मांग पर NCP प्रमुख शरद पवार ने कहा, JPC की मांग हमारे सभी साथियों ने की, ये बात सच है मगर हमें लगता है कि JPC में 21 में से 15 सदस्य सत्ताधारी पार्टी के होंगे। यहां ज्यादातर लोग सत्ताधारी पर्टी के हों, वहां देश के सामने सच्चाई कहां तक आएगी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.