देश के 35 शहरों में संवाद सम्मेलन का आयोजन करेगी कांग्रेश

नई दिल्ली। देश के 35 शहरों में संवाद सम्मेलन का आयोजन करेगी कांग्रेश। राहुल गांधी लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद कांग्रेस ने फैसला लिया है।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश के मुताबिक, ‘ डेमोक्रेसी डिसक्वालीफाइड’ शीर्षक वाली इस प्रेस वार्ता में कांग्रेस के नेता अडाणी समूह से जुड़ी वास्तविकता तथा “ललित मोदी और नीरव मोदी को मोदी सरकार द्वारा क्लीनचिट दिए जाने” जैसे विषयों को उजागर करेंगे। उन्होंने ट्वीट किया “कांग्रेस के वरिष्ठ नेता 28 और 29 मार्च को देश के 35 शहरों में ‘डेमोक्रेसी डिसक्वालीफाइड” पर प्रेस वार्ता करेंगे।

इसमें अन्य मुद्दों के साथ-साथ ‘ अडाणी ‘ की वास्तविकता एवं नीरव मोदी और ललित मोदी को मोदी सरकार की क्लीन चिट को भी उजागर किया जाएगा।” छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लखनऊ में, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू चंडीगढ़ में, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अजय माकन जम्मू में और अशोक चव्हाण हैदराबाद में मंगलवार को संवाददाताओं से बातचीत करेंगे।

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अहमदाबाद, वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा बेंगलुरु और कई अन्य नेता बुधवार को अलग-अलग शहरों में संवाददाता सम्मेलन करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.