After Header-1

तीन लापता युवकों को एसडीआरएफ की टीम ने सुरक्षित बचाया

शिमला । हिमाचल प्रदेश के कांगडा जिले में ट्रैकिंग स्थल त्रियूंड में घूमने के लिए निकले दिल्ली के तीन लापता युवकों को एसडीआरएफ की टीम ने सूचना मिलने के बाद साढ़े तीन घंटे में ही सुरक्षित बचाव कर लिया। रेस्क्यू करने गई टीम को तीनों लापता युवक त्रियूंड के रास्ते में मिले हैं।

जिन्हें टीम ने अब सुरक्षित मैक्लोडगंज पहुंचा दिया है। पुलिस थाना मैक्लोडगंज के प्रभारी रिंकू सूर्यवंशी ने बताया कि पुलिस को लापता युवकों के एक दोस्त ने सूचना दी थी कि दिल्ली से मैक्लोडगंज घूमने गए आशीष दुआ, अनुभव सिंह और अनमोल गावा ट्रैकिंग स्थल त्रियूंड के लिए निकले हैं।

इस दौरान वे रास्ता भटक गए। इसकी सूचना उन्होंने फोन के माध्यम से अपने परिजनों को दी, जिस पर परिजनों ने पुलिस थाना मैक्लोडगंज को युवकों के लापता होने के बारे में बताया। सूचना मिलने के बाद पुलिस थाना मैक्लोडगंज और एसडीआरएफ टीम का गठन लापता युवकों को रेस्क्यू करने के लिए किया गया।

वहीं जब रेस्क्यू टीम लापता युवकों को ढूंढने के लिए त्रियूंड की ओर से जा रही थी तो उन्हें रास्ते में ही लापता युवक मिल गए।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.