After Header-1

हरियाणा व राजस्थान से ठगी के दो आरोपी गिरफ्तार

नैनीताल ।उत्तराखंड की पिथौरागढ़ पुलिस ने ठगी के दो मामलों में दो आरोपियों को हरियाणा व राजस्थान से गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार पिथौरागढ़ कोतवाली में पिछले साल सितम्बर व दिसंबर में ठगी के दो अलग अलग मामले सामने आये थे। इस मामले में स्थानीय निवासी आनंद बल्लभ व विपिन चंद्र की ओर से पृथक पृथक तहरीर सौंपी गयी।

पहले मामले में आरोपी ने आर्मी पर्सन बनकर मकान किराये में लेने के नाम पर शिकायतकर्ता आनंद बल्लभ को विश्वास में ले लिया और फिर बैंक की पूरी जानकारी लेकर खाते से 1,24,993 रुपये उड़ा लिये। पुलिस ने आरोपी को हरियाणा से गिरफ्तार कर लिया।

दूसरे मामले में आरोपी ने फेसबुक को हथियार बनाकर शिकायतकर्ता से रिश्तेदार बनकर 20 हजार रुपये हड़प लिये। पुलिस ने अभियोग पंजीकृत आरोपियों की धरपकड़ के लिये एक टीम का गठन किया। दोनों आरोपियों तौफीक ग्राम आकेड़ा, थाना सदर, थाना नूंह, हरियाणा व राशिद खान निवासी ग्राम बामणी, थाना जुुरहरा, भरतपुर, राजस्थान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों को पिथौरागढ़ लाने के साथ ही आगे की कार्रवाई अमल में लायी जा रही है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.