After Header-1

15 हजार के पार हुई तुर्की, सीरिया में भूकंप से मरने वालों की संख्या 

तुर्की और सीरिया में सोमवार को आये विनाशकारी भूकंप में मरने वालों की संख्या बढ़कर 15,383 हो गयी है। यहां काम कर रहे बचाव दलों और प्रशासन ने यह जानकारी दी। तुर्की की समाचार एजेन्सी ने अनादोलु ने गुरुवार को आपदा और आपातकालीन प्रबंधन प्राधिकरण का हवाला देते हुए बताया कि विनाशकारी भूकंप के कारण तुर्की में मारे गए लोगों की संख्या बढ़कर 12,391 तक पहुंच गई है।

इसी तरह सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सीरिया में कम से कम 1 हजार 262 लोग मारे गए और 2,285 लोग सरकारी कब्जे वाले क्षेत्रों में घायल हुए। मीडिया रिपोर्टों में बचावकर्मियों का हवाला देते हुए कहा गया है कि सीरिया में विपक्ष के कब्जे वाले क्षेत्र में कम से कम 1,730 लोग मारे गए और 2,850 से अधिक घायल हुए।

सोमवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 4:17 बजे तुर्की के दक्षिणी प्रांत कहारनमारस में 7.7 तीव्रता का भूकंप आया, इसके कुछ मिनट बाद देश के दक्षिणी प्रांत गजियांटेप में 6.4 तीव्रता का भूकंप आया और दोपहर 1:24 बजे 7.6 तीव्रता का भूकंप आया था।

इस बीच बुधवार को एक 82 सदस्यीय चीनी बचाव दल चार्टर्ड विमान एयर चाइना पर 8,000 किमी से अधिक की उड़ान भरने के बाद स्थानीय समयानुसार सुबह 4:30 बजे तुर्की के अदाना हवाई अड्डे पर पहुंचा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.