After Header-1

केसीआर के समारोह में शामिल होंगे ललन सिंह

पटना । बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जनता दल यूनाइटेड (जदयू) अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ  ललन सिंह 17 फरवरी को हैदराबाद में तेलंगाना के मुख्यमंत्री के सी राव की ओर से आयोजित समारोह में शामिल होंगे ।

कुमार ने कैमूर में अपनी समाधान यात्रा के दौरान संवाददाताओं से बातचीत के दौरान कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) अध्यक्ष के सी राव ने उन्हें टेलीफोन कर हैदराबाद में 17 फरवरी को आयोजित एक समारोह में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया है ।

इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए उन्होंने जद (यू) अध्यक्ष राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह को अधिकृत किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि केसीआर ने उनसे यह भी अनुरोध किया था कि वह हैदराबाद के इस कार्यक्रम में भाग लेने का उनका संदेश उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव को भी देने का अनुरोध किया था जिस पर उन्होंने उन्हें कहा कि वह व्यक्तिगत रूप से  तेजस्वी यादव को फोन करके इस आयोजन के लिए आमंत्रित करें।

उन्होंने केसीआर का संदेश तेजस्वी यादव तक पहुंचाया दिया था लेकिन केसीआर ने भी खुद यादव को फोन कर निमंत्रण दिया है।  कुमार ने कहा कि वह “भारत जोड़ो” यात्रा के समापन की प्रतीक्षा कर रहे हैं और उम्मीद कर रहे हैं कि 2024 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का मजबूती से मुकाबला करने के उद्देश्य एक साझा रणनीति बनाने के लिए कांग्रेस विपक्षी दलों की एक बैठक बुलाएगी।

उन्होंने कहा कि वह पहले ही सभी विपक्षी दलों के शीर्ष नेताओं के साथ अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा का मुकाबला करने के लिए आम सहमति बनाने के उद्देश्य से पहले दौर की बातचीत कर चुके हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.