After Header-1

आत्मघाती हमलावरों के नेटवर्क का सुरक्षा बलों ने किया भंडाफोड़

इस्लामाबाद । पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने आत्मघाती हमलावरों के एक नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है। स्थानीय मीडिया ने शनिवार को यह सूचना दी। मीडिया ने सुरक्षा अधिकारियों के हवाले से बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने आत्मघाती हमलावरों के एक नेटवर्क की उपस्थिति के बारे में खुफिया रिपोर्ट मिलने के बाद पिछले सप्ताह के दौरान कई अभियान चलाए।

यह अभियान 19 जनवरी को देश के उत्तर पश्चिम खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में खैबर जिले के जमरूद इलाके में एक जांच चौकी पर एक आत्मघाती बम विस्फोट के बाद चलाए गए। विस्फोट में तीन पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। हमले की जिम्मेदारी प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने ली।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि आत्मघाती हमले में टीटीपी का एक आतंकवादी शामिल था, जिसकी पहचान उमर के रूप में हुई। सुरक्षा बलों ने 23 जनवरी को एक खुफिया आधारित अभियान के दौरान दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया, जिन्होंने शुक्रवार को दो और अभियान के लिए बलों को जानकारी दी, जिससे चार आत्मघाती हमलावरों की गिरफ्तारी हुई। सुरक्षा बलों ने आतंकवादी गुटों से हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री का एक बड़ा जखीरा भी जब्त किया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.