After Header-1

जम्मू कश्मीर: मुठभेड़  में दो लश्कर-ए-तैयबा का आतंकवादी ढेर

श्रीनगर। जम्मू कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो आतंकवादी मारे गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि खुफिया सूचना के आधार सेना और पुलिस की टीम ने बडगाम में एक संदिग्ध वाहन को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी की।

जवाबी कार्रवाई सुरक्षाबलों ने भी गोलियां चलायी। दोनों पक्षों के बीच मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गये। इलाके से हथियार और गोला-बारूद भी बरामद किया गया है। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक ( कश्मीर) विजय कुमार ने बताया कि मृत आतंकवादियों की पहचान पुलवामा के अरबाज मीर और शाहिद शेख के रूप में की। वे दोनों प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन लश्कर से जुड़े हुए थे और हाल ही में हुई मुठभेड़ से बच निकले थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.