After Header-1

केजरीवाल सरकार ने दी खिलाड़ियों को प्रोत्साहन राशि

नयी दिल्ली। कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीत कर देश का मान बढ़ाने वाले सात खिलाड़ियों को केजरीवाल सरकार ने प्रोत्साहन राशि का चेक देकर सम्मानित किया। एक समारोह में मेडल विजेता रवि दहिया, पिंकी, नवनीत सिंह, तूलिका मान, तेजस्विनी शंकर, पूजा गहलोत और रोहित टोकस में 2.60 करोड़ रुपए की प्रोत्साहन राशि का चेक वितरित किया गया।

खेल के क्षेत्र में देश के नक्शे पर आने लगी है दिल्ली

इस मौके पर केजरीवाल ने  कहा , ‘‘धीरे-धीरे दिल्ली खेल के क्षेत्र में देश के नक्शे पर आने लगी है। देश को कॉमनवेल्थ गेम्स में 61 मेडल मिले, जिसमें से दिल्ली के खिलाड़ियों ने 7 मेडल जीते। दिल्ली में हमने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए प्ले एंड प्रोग्रेस, मिशन एक्सीलेंस और कैश इंसेंटिव स्कीम शुरू की, ताकि उनको पैसे की दिक्कत न हो।

आज बहुत गर्व का दिन है कि हम अपने खिलाड़ियों को सम्मानित कर रहे हैं। इन खिलाड़ियों ने न सिर्फ दिल्ली, बल्कि पूरे देश का नाम रौशन किया है। देश को इनके ऊपर गर्व है। एक-एक खिलाड़ी जब खेल की दुनिया में मेडल जीतकर लाता है, तो उसके पीछे कई लोगों का संघर्ष होता है। उनके पीछे उनके परिवार, उनके कोच और साथियों का संघर्ष होता है। जनसंख्या के हिसाब से देखा जाए तो दिल्ली में दो करोड़ की आबादी है।

जबकि देश में कुल 130 करोड़ की आबादी है। इस प्रकार दिल्ली में देश की 2 फीसद से भी कम आबादी रहती है, लेकिन हम देश के लिए 10 फीसद से ज्यादा मेडल लेकर आए।’’ मुख्यमंत्री ने कहा कि कॉमनवेल्थ गेम्स में जिन खिलाड़ियों ने देश के लिए मेडल जीते थे, उन सभी खिलाड़ियों को आज हम लोगों ने सम्मानित किया। उन लोगों को हम हमने सम्मान राशि दिए। खेलों के बुनियादी ढांचे को बहुत अच्छा किया हैं।

अलग-अलग स्कूलों में खेल रहे बच्चों और संघर्ष कर रहे खिलाड़ियों को को प्रोत्साहन और मदद देने के लिए हम लोगों ने कई सारी स्कीम निकाली है। हम सघर्ष कर रहे खिलाड़ियों को कैश देकर उनके आहार और प्रशिक्षण में मदद करते हैं। उसके नतीजे भी आने लगे हैं। दिल्ली में दो करोड़ लोग रहते हैं। दिल्ली में देश की 2 फीसद से भी कम आबादी है। लेकिन कॉमनवेल्थ गेम्स में दिल्ली ने 10 फीसद से भी ज्यादा अवार्ड जीता है।

 

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.