After Header-1

करोना से राहत: संक्रमण से किसी भी मरीज की नहीं हुई मौत

नयी दिल्ली। देश में पिछले 24 घंटे में  संक्रमण से किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई है। जिससे मृत्युदर 1.19 फीसदी बनी हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने  बताया कि  राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक कुल 220.15 करोड़(95.14 करोड़ दूसरी डोज और 22.44 करोड़ टीके लगाए जा चुके हैं।

बीते चौबीस घंटों में 44,397 टीके लगाए गए। और भारत में सक्रिय मरीजों की संख्या 2,342 है। सक्रिय मामलों की दर 0.01 प्रतिशत है। स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.8 प्रतिशत है।बीते चौबीस घंटों में 148 लोग स्वस्थ हुए,अब तक स्वस्थ हुए कुल लोगों की संख्या 4,41,47,322 है पिछले 24 घंटों में 171 नए मामले सामने आए। अब तक 91.25 करोड़ जांच की जा चुकी हैं,बीते चौबीस घंटों में 1,80,926 जांच की गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.