After Header-1

भारत जोड़ों यात्रा: राजस्थान में मिल ज्यादा समर्थन 

कोटा। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने कहा है कि राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा को राजस्थान में अन्य राज्यों के मुकाबले कहीं ज्यादा समर्थन मिल रहा है। कन्याकुमारी से भारत जोड़ों यात्रा में राहुल गांधी के साथ चल रहे रमेश ने यात्रा के राजस्थान में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि हमने यात्रा में मध्यप्रदेश में देखा और इससे पहले अन्य राज्यों में भी यात्रा निकली लेकिन हमे लगा कि मध्यप्रदेश में यात्रा का जबरदस्त स्वागत हुआ और उसे समर्थन मिला लेकिन यात्रा के आज राजस्थान में दूसरे ही दिन जो देखने को मिल रहा है उससे लगता है कि मध्यप्रदेश से भी कहीं ज्यादा उत्साह राजस्थान के पार्टी कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं लोगों में दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी खास तौर से महिलाएं एवं युवा एवं अन्य लोग जो यात्रा का भरपूर स्वागत कर रहे हैं और बड़े जोश एवं उत्साह के साथ यात्रा से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि यात्रा के लिए महिलाएं बाहर निकल कर आई और उनके चेहरे पर यात्रा के प्रति उत्सकता देखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि यह एक राजनीतिक पार्टी की यात्रा है जो सबसे लंबी यात्रा है।

इसका राजनीतिक मकसद एवं राजनीतिक मुद्दे हैं, पर हम चुनावी राजनीति से हटकर यह यात्रा निकाल रहे है। रमेश ने कहा कि हमने स्वागत किया है समर्थकों, आलोचकों जो निष्पक्ष है और मन नहीं बना पाये है कि जो कांग्रेस के साथ हैं लेकिन कांग्रेस का विरोध कर रहे है, वे भी इस यात्रा में शामिल हो सकते है, कोई राजनीतिक दल एवं संस्था यात्रा के मकसद एवं संविधान में विश्वास रखते है, वह भी इसमें शामिल हो सकते है।

उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मकसद आर्थिक विषमता, सामाजिक ध्रुवीकरण एवं राजनीतिक तानाशाही के खिलाफ एवं संविधान को बचाने के लिए हैं और इसे लेकर यह यात्रा निकाली जा रही है। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में उन्होंने पाया कि हम राजस्थान में सड़कों पर आराम से चल सकते हैं लेकिन मध्यप्रदेश में सड़क ही नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.