After Header-1

चीनः कोविड नीति में ढील देने का संकेत

चीन में कोविड-19 मामलों की संख्या बढ़ने के बावजूद सरकार ने कुछ प्रतिबंधों में ढील देने का संकेत दिया । शंघाई और ग्वांगझोउ के अनेक जिलों, शहरों जिनमें वायरस के बढ़ते मामले देखे गए हैं, को आज लॉकडाउन से मुक्त कर दिया गया। यह जानकारी बीबीसी ने दी। देश के उप-प्रधानमंत्री ने घोषणा की कि देश एक नई स्थिति का सामना कर रहा है।

यह निर्णय तब लिया गया है जब चीन अपनी शून्य-कोविड नीति के खिलाफ बड़े पैमाने पर विरोध का सामना कर रहा है। बीबीसी के अनुसार, पिछले सप्ताह पश्चिमी शिनजियांग क्षेत्र के एक बहुमंजिला ब्लॉक में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद अशांति फैल गई थी।

कई चीनी नागरिकों का मानना है कि शहर में लंबे समय से चले आ रहे कोविड प्रतिबंधों ने इन मौतों में योगदान दिया है, हालांकि अधिकारी इस बात से इनकार करते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि ग्वांगझोउ जैसे प्रमुख शहरों में हिंसक विरोध प्रदर्शन तथा पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़पों के बाद बुधवार को प्रतिबंधों को अचानक समाप्त कर दिया गया।

शंघाई जैसे अन्य प्रमुख शहरों में भी नियमों में कुछ ढील दी गई है। यह निर्णय तब लिया गया है जब चीन के सबसे वरिष्ठ अधिकारियों में से एक, उप-प्रधानमंत्री सन चुनलान ने कहा कि वायरस की क्षमता कमजोर हो रही है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.