After Header-1

देश में बेरोजगारी दर 7.2 प्रतिशत

नयी दिल्ली। देश में विनिर्माण गतिविधियों और कृषि आधारित कार्यों में गति आने से मौजूदा वित्त वर्ष की जुलाई – सितंबर की तिमाही में बेरोजगारी की दर 7.2 प्रतिशत दर्ज की गई है। केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय ने जारी ‘सावधि श्रमबल सर्वेक्षण जुलाई – सितंबर तिमाही 2022’ में कहा है कि जुलाई- सितंबर में 2022 में बेरोजगारी की दर 7.2 प्रतिशत रही है।

जुलाई – सितंबर 2021 की तिमाही में यह आंकड़ा 9.8 प्रतिशत रहा था। आंकड़ों के अनुसार पुरुषों में बेरोजगारी की दर 6.6 प्रतिशत और महिलाओं में 9.4 प्रतिशत है। आंकड़ों के अनुसार इससे पिछली तिमाही अप्रैल -जून 2022 में बेरोजगारी दर 7.6 प्रतिशत थी। श्रम बल सर्वेक्षण में पूरे देश से शहरी क्षेत्रों के 15 वर्ष से अधिक आयु के श्रमबल को शामिल किया जाता है। जुलाई – सितंबर 2022 के सर्वेक्षण में 5,669 शहरों और कस्बों के 44,358 परिवारों के 1,71,225 लोगों को शामिल किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.