सरकारी योजनाओं से कोवलु गांव बन रहा आत्मनिर्भर

रांची:  सरकारी योजनाओं के माध्यम से ओरमांझी प्रखंड का कोवलु गांव आत्मनिर्भर बन रहा है। राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं की मदद से इस कोवलु को ‘मॉडल गांव’ बनाने की इच्छुक थी और अब सरकार के प्रयास परिणाम ला रहे हैं। कई लोग महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा) योजना से जुड़े हुए हैं। ग्रामीणों को अपने ही गांव में काम मिल रहा है और परिवारों की महिला सदस्य भी स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से कमाई करने में शामिल हैं। जेएसएलपीएस की मदद से महिलाएं सब्जी और साबुन का उत्पादन कर रही हैं। पुरुष सदस्य जल, भूमि और पर्यावरण संरक्षण परियोजनाओं पर काम कर रहे हैं। झारखंड राज्य आजीविका संवर्द्धन सोसाइटी गांव की महिला सदस्यों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद कर रही है। इस गांव में महिलाओं को दीदी बाड़ी योजना के तहत पोषक तत्वों से भरपूर भोजन और ब्रांड ‘पलाश’ के तहत साबुन बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।हम उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। यह सुनिश्चित करने के लिए, हमने उन्हें ड्रिपसिंचाई कार्यक्रम से जोड़ा। अब वे एक वर्ष में दो से तीन फसलों का उत्पादन करने में सक्षम हैं। दीदी बाड़ी योजना के तहत सभी के लिए पोषक भोजन सुनिश्चित किया जा रहा है। बची हुई हरी सब्जियां बाजार में बेची जाती हैं। स्वयं सहायता समूह के सदस्य मशरूम का भी उत्पादन और बिक्री कर रहे हैं। जल्द ही गांव में एक साबुन बनाने का संयंत्र स्थापित किया जाएगा। स्वयं सहायता समूह के सदस्यों को साबुन निर्माण का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। यह बाजार में सरकार द्वारा शुरू किया गया ‘पलाश’ ब्रांड के तहत बेचा जाएगा। इससे वे आर्थिक रूप से मजबूत होंगे।’’ रांची के उपायुक्त छवि रंजन ने आज यहां कहा कि सरकार राज्य से प्रवास पर अंकुश लगाने और अपने घर पर लोगों की कमाई सुनिश्चित करने के लिए एक कार्ययोजना पर काम कर रही है। कोवलु गांव आत्मनिर्भरता का एक बड़ा उदाहरण है। इस गांव के लोगों ने अपने जीवन में एक बदलाव देखा है। प्रत्येक संभावित लाभार्थी को कवर करने और विभिन्न योजनाओं के अभिसरण के द्वारा यह गांव जिले के सबसे प्रगतिशील गांवों में से एक है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.