केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश व शिवपाल पर की टिप्पणी

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव व शिवपाल यादव के एक साथ आने पर टिप्पणी की है। मौर्य ने ट्वीट किया कि अखिलेश यादव अथवा कोई अन्य अपने पिता और चाचा एवं बड़ों का चरण स्पर्श कर सम्मान दे तो यह सही है,परंतु यह केवल चुनाव के लिए नहीं करना चाहिए,बल्कि जीवन पर्यन्त होना चाहिए।

केशव प्रसाद ने कहा कि मुझे प्रसन्नता है कि सपाई और सैफई परिवार भाजपा के बढ़ते जनाधार से डर गये हैं। भाजपा सरकारों में सच्चा राम राज है जहां सबका साथ सबका विकास की अवधारणा मूर्त रूप ले रही है। जन-जन का विश्वास भाजपा को हासिल है, इसलिए मैनपुरी के उपचुनाव में भाजपा की विजय होगी।

सपा और केशव प्रसाद मौर्य के बीच ट्विटर वार चलता ही रहता है। सपा और केशव प्रसाद मौर्य एक दूसरे पर सोशल मीडिया के माध्यम से टिप्पणी करते ही रहते हैं। वहीं गुजरात चुनाव पर केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि राष्ट्रीय पार्टी होने के बाद भी गुजरात में कांग्रेस पार्टी अंतिम सांस ले रही है। वहीं फोकट पार्टी (आप) का कहीं अता-पता नहीं है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.