लाल किले पर किसानों ने गुंबद पर फहराया झंडा

नयी दिल्ली: तमाम कोशिशों के बावजूद दिल्ली पुलिस किसानों को लाल किले तक ट्रैक्टर लाने में नहीं रोक पाई। देश के इतिहास में ये पहला मौका होगा जब किसानों ने यहां पहुंचकर झंडा फहराया होगा। किसानों ने यहां दो झंडे फहराए। जिस जगह पर उपद्रवी किसानों ने झंडा फहराया वहां स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झंडा फहराते है। पुलिस द्वारा आईटीओ से खदेड़े गए प्रदर्शनकारी किसानों का एक समूह अपने ट्रैक्टर लेकर लालकिला परिसर पहुंच गया। प्रदर्शनकारियों ने ट्रैक्टर परेड के निर्धारित समय से काफी पहले ही दिल्ली के विभिन्न सीमा बिन्दुओं से दिल्ली के भीतर बढ़ना शुरू कर दिया और अनुमति न मिलने के बावजूद वे मध्य दिल्ली स्थित आईटीओ पहुंच गए। दिल्ली पुलिस ने किसानों को इस शर्त के साथ ट्रैक्टर परेड की अनुमति दी थी कि वे राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड के समाप्त होने के बाद तय किए गए मार्गों पर ही अपनी परेड करेंगे। हालांकि, आज किसान मध्य दिल्ली की ओर बढ़ने पर अड़ गए जिससे अफरातफरी मच गई।

Leave A Reply

Your email address will not be published.