After Header-1

ट्विटर से 75 प्रतिशत कर्मचारियों को हटाने की योजना

न्यूयार्क। एलन मस्क की योजना ट्विटर से 75 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी की है। ट्विटर में वर्तमान में करीब 7500 कर्मचारी कार्यरत हैं और उनमें से लगभग 5,600 कर्मचारियों को हटाने की योजना है।

मस्क ने ट्विटर को खरीदने के लिए छंटनी की योजना की इशारा किया था,लेकिन यह कटौती पहले से भी अधिक हो सकती है। वाशिंगटन पोस्ट की एक रिपोर्ट के अनुसार, एलन मस्क ने ट्विटर का मालिक बनने पर अधिकांश कर्मचारियों की छंटनी करने की योजना बनाई है।

अखबार ने दस्तावेजों और अज्ञात स्रोतों का हवाला देते हुए गुरुवार को प्रकाशित रिपोर्ट में बताया कि मस्क ने अपने ट्विटर खरीद में संभावित निवेशकों से कहा है कि वह जरुरी कर्मचारियों को छोड़कर कटौती की योजना बना रहे हैं।

मस्क अप्रैल में ट्विटर को खरीदने के लिए अपनी शुरुआती 44 अरब डॉलर की बोली के बाद यह कहते हुए इस सौदे से कुछ समय के लिए पीछे हट गए कि ट्विटर ने अपने पर नकली खातों की संख्या को गलत तरीके से प्रस्तुत किया।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.