After Header-1

श्रीकांत त्यागी जेल से रिहा

नोएडा। गालीबाज श्रीकांत त्यागी को जेल से रिहा कर दिया गया है। श्रीकांत त्यागी को गाली देने के आरोप में 9 अगस्त, 2022 को गिरफ्तार किया गया था। रिहा होने पर श्रीकांत त्यागी ने कहा कि मेरे समाज के लोगों ने मेरा साथ दिया।

जब पत्रकारों ने त्यागी से पूछा कि अब आप कहा जा रहे हैं तो त्यागी ने कहा कि मैं ओमेक्स सोसाइटी जा रहा हूं।श्रीकांत त्यागी को इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 17 अक्टूबर को गैंगस्टर मामले में जमानत दी थी। तभी से उसके जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो गया था। गालीबाज त्यागी को गैंगस्टर अधिनियम के तहत दर्ज मामले में जमानत दी गई थी। जस्टिस सुरेंद्र सिंह की पीठ ने श्रीकांत त्यागी को जमानत दी थी।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.