दीपावली से पहले ही नगर के बैंकों के एटीएम हुए खाली

उपभोक्ताओं को होना पड़ा निराश

बागेश्वर । दीपावली से कुछ दिन पहले ही नगर के अधिकांश बैंक के एटीएम खाली दिखे।

जिससे उपभोक्ताओं को निराशा हाथ लगी। कई ग्राहक दीपावली पूर्व इस तरह की अव्यवस्था से नाराज दिखे तथा खरीदारी नहीं कर सके।
सुरक्षा के चलते अधिकांश वृद्ध व ग्रामीण अब एटीएम का प्रयोग करते हैं। बैंक में पैसा निकालने के लिए ग्राहकों को कतार व लंबी प्रतीक्षा करने के चलते उन्हें एटीएम का प्रयोग करना उचित लगता है।

इन दिनों दीपावली से पूर्व लोग अपने घरों के लिए सजावटी सामान व कपड़े आदि खरीद रहे हैं। जिसके लिए उनके खर्च में बढ़ोतरी हो रही है।

मंगलवार को भी कई लोग दीपावली पूर्व खरीदारी करने के लिए बाजार पहुंचे तथा एटीएम पहुंचे परंतु उन्हें निराश होना पड$ा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.