वृद्ध ने मिट्टी का तेल छिडक़र आग लगायी, मौत

हल्द्वानी । एक वृद्ध ने स्वयं पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली। वृद्ध को गंभीर अवस्था में एसटीएच लाया गया।
जहां उसकी मौत हो गई। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार जोगीपुरा, नई बस्ती रामनगर निवासी हंसा दत्त शर्मा  पुत्र उदयानंद शर्मा ने बीते दिवस खुद पर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगा ली।
चीख पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे परिवारजनों ने किसी तरह आग बुझाई। लेकिन तब तक हंसा दत्त बुरी तरह झुलस चुके थे। परिजन उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गए।
जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें डा. सुशीला तिवारी अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.