After Header-1

आठ करोड़ रुपये से अधिक का नकदी जब्त

कोलकाता। कोलकाता पुलिस ने जांच के दौरान हावड़ा में एक कार और एक फ्लैट से आठ करोड़ रुपये से अधिक की नकदी तथा भारी मात्रा में सोने, हीरे के गहने जब्त किए हैं। आधिकारिक सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों के अनुसार कोलकाता पुलिस ने हावड़ा के शिबपुर पुलिस थाने के साथ मिलकर शैलेश पांडे के मंदिरतला स्थित फ्लैट में शनिवार रात तलाशी ली, उनके फ्लैट के पास खड़ी उनकी कार में से करीब दो करोड़ नकद और सोने, हीरे की गहने बरामद किए हैं।

यह कार आरोपी के भाई अरंिवद पांडे की है। इसके बाद तलाशी दल ने शैलेश पांडे के फ्लैट में तलाशी ली, जहां से पांच सौ रुपये के कई नोट पाए गए, जिनकी कीमत 6.15 करोड़ रुपये से अधिक बतायी गयी है।

पुलिस ने बताया कि लालबाजार पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी गतिविधि की शिकायत के आधार पर, उनके विभाग की एंटी बैंक विंग ने जांच शुरू की।

उन्होंने बताया कि पड़ताल करने के दौरान पता चला कि आरोपी ने केनरा बैंक की नरेंद्रपुर शाखा में दो कंपनियों के नाम से दो खाते खोले और बड़े पैमाने पर आनलाइन लेनदेन किया। चार्टर्ड अकाउंटेंट शैलेश पांडे के अलग-अलग नामों से खोले गए खातों को सील कर दिया है। इस मामले को हरे स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.