खराब मौसम के चलते 77 ट्रैकर्स फंसे

नैनीताल । बागेश्वर में खराब मौसम के चलते 77 पर्वतारोही आधे रास्ते में फंसे हैं। सभी सुरक्षित हैं और विभिन्न स्थानों पर शरण लिये हुए हैं। मौसम में सुधार होने के बाद सभी वापस अपने गतंव्य को रवाना होंगे। मिली जानकारी के अनुसार बागेश्वर से कुल 196 पर्वतारोही अभी तक अलग अलग तिथियों विभिन्न स्थानों के लिये रवाना हुए।

इनमें से 119 पर्वतारोही वापस लौट चुके हैं। शेष 77 ट्रैकर्स वापस लौटते वक्त खराब के चलते रास्ते में फंस गये। पता चला है कि सभी ट्रेकर्स एकदम सुरक्षित हैं और सुरक्षित स्थानों पर पनाह लिये हुए हैं। जिला प्रशासन ने सेटेलाइट फोन से सभी ट्रैकर्स से संपर्क साधा है।

इनमें से 15 पिंडारी के आधार शिविर, खाती में 40, स्वराग में 12 व गोगिना में 10 ट्रैकर्स रूके हुए हैं। बताया जा रहा है कि आज भी बागेश्वर मुख्यालय से कुछ ट्रेकर्स आगे के लिये रवाना हुए लेकिन प्रशासन ने उन्हें रोक दिया है। उन्हें आगे जाने की अनुमति नहीं दी है। आपदा प्रबंधन विभाग भी पूरी स्थिति पर नजर बनाये हुए है। ट्रैकर्स की पल पल की खबर ले रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.