तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आएंगे केदारधाम

देहरादून। पीएम नरेंद्र मोदी जल्द ही उत्तराखंड आ सकते है। उनका ये दौरा काफी अहम माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि वह केदारनाथ धाम के दर्शन भी करेंगे। रिपोर्टस के अनुसार पीएम मोदी छोटी दिवाली 23 अक्तूबर को केदारनाथ धाम के दर्शन को पहुंच सकते हैं। उनका ये दौरा अभी प्रस्तावित है।

प्रस्तावित कार्यक्रम के मुताबिक, प्रधानमंत्री 23 अक्तूबर को केदारनाथ के दर्शन करेंगे। बताया जा रहा है कि इसके साथ ही वह धाम में मास्टर प्लान के तहत चल रहे कार्यों का भी जायजा ले सकते हैं।

रिपोर्टस की माने तो पीएम दौरे को लेकर सरकार के स्तर पर पीएमओ से संपर्क किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर प्रशासन भी तैयारी में जुटा है।

बदरीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति भी अपने स्तर पर सभी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटी है। गौरतलब है कि अभी हाल ही में मोदी ने वीडियो काफ्रेंसिंग के जरिए केदारनाथ में चल रहे कार्यों की समीक्षा की थी।

Leave A Reply

Your email address will not be published.