After Header-1

 छेड़छाड़ का आरोपी प्रधानाचार्य गिरफ्तार

नैनीताल । नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के आरोपी प्रधानाचार्य को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

चंपावत पुलिस के अनुसार आरोपी प्रभारी प्रधानाचार्य लीलांबर बिष्ट को राजकीय इंटर कालेज गरसाड़ी से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ यौन शोषण संरक्षण अधिनियम (पोक्सो) के तहत कार्यवाही अमल में लायी जा रही है।

प्रभारी प्रधानाचार्य पर आरोप है कि उसने 30 सितंबर को कालेज से लौट रही कक्षा नौ में पढ़ने वाली छात्रा के साथ छेड़छाड़ की। रोते बिलखती छात्रा घर पहुंची और परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों की शिकायत पर पाटी थाना में आरोपी प्रधानाचार्य के खिलाफ अभियोग पंजीकृत किया गया। मामले की जांच की जा रही है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.