After Header-1

कानपुर : ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से 25 तीर्थयात्रियों की मौत

कानपुर। उन्नाव से लौट रहे तीर्थयात्रियों को ले जा रही एक ट्रैक्टर ट्राली के पलट जाने से कम से कम 25 लोगों को मौत हो गई जबकि दो दर्जन से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, ये तीर्थयात्री उन्नाव के बक्सर स्थित चंद्रिका देवी मंदिर में दर्शन करके अपने गांव कोरथा लौट रहे थे, तभी साढ थाना क्षेत्र में गौशाला इलाके के पास यह ट्रैक्टर ट्रॉली पलट गई. इस हादसे के बाद चारों तरफ कोहराम मच गया. वहीं पुलिस भी हादसे की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंच गई और घायलों को तुरंत नजदीकी सीएचसी भेजा गया, जहां 25 लोगों को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि अन्य गंभीर रूप से घायल तीर्थयात्रियों का इलाज चल रहा है.

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.