After Header-1

मुख्यमंत्री से मिला जूना अखाड़े का प्रतिनिधिमंडल

हरिद्वार। श्री पंच दशनाम जूना अखाड़े द्वारा सनातन परंपरा के अनुसार प्रतिवर्ष निकाले जाने वाली पावन छड़ी यात्रा इस वर्ष 9 अक्टूबर से चारों धाम सहित उत्तराखंड के समस्त पौराणिक स्थलों के लिए रवाना होगी।

वहीं पवित्र छड़ी लेकर अंतरराष्ट्रीय सचिव श्रीमहंत महेश पुरी तथा श्रीमहंत शैलेन्द्र गिरी के नेतृत्व में संतों का दल लेकर बागेश्वर रवाना हो गया। बागेश्वर में पवित्र छड़ी को संगम में स्नान कराने के बाद नगर भ्रमण कराया जाएगा, जिसके बाद छड़ी लेकर 26 सितंबर को मायादेवी मंदिर पहुंचेगी।

दूसरी ओर पवित्र छड़ी यात्रा की तैयारियों तथा प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए जूना अखाड़े के पदाधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल अंतरराष्ट्रीय सभापति श्री महंत प्रेम गिरि महाराज, अंतर्राष्ट्रीय सचिव श्री महंत महेश पुरी तथा श्रीमहंत शैलेंद्र गिरी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से देहरादून भेंट की।

श्री महंत प्रेम गिरी महराज ने पवित्र छड़ी यात्रा भ्रमण कार्यक्रम तथा यात्रा के महत्व को रेखांकित करने के करते हुए मुख्यमंत्री से आवश्यक व्यवस्थाएं किये जाने को लेकर ज्ञापन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने पर्यटन, लोक निर्माण, धर्मस्व एवं संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज को भी इस संदर्भ में ज्ञापन दिया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.