After Header-1

होमगार्ड सम्मानित, दिव्यांग को पीठ पर लादकर बद्रीनाथ का कराया था दर्शन

देहरादून । श्री बद्रीनाथ धाम में तैनात होमगार्ड ईश्वरी द्वारा उत्तर प्रदेश से श्री बद्रीनाथ धाम  के दर्शन हेतु आये दिव्यांग को पीठ में लादकर दर्शन कराने पर उच्चाधिकारियो ने पुरस्कृत करने की घोषणा की है।
राज्य के होमगार्ड निदेशक (कमाण्डेन्ट जनरल) भारतीय पुलिस सेवा अधिकारी (आईपीएस) केवल खुराना ने बताया कि ईश्वरी ने जब दिव्यांग पप्पू को देखा तो उन्हे अपनी पीठ पर उठाकर बद्रीनाथ धाम के दर्शन कराये। दर्शन के पश्चात पप्पू ने भावुक होकर दोनो हाथ जोड़कर ईश्वरी का धन्यवाद किया।

उन्होंने बताया कि ईश्वरी की कर्मठता और निस्वार्थ व्यवहार के लिए कमाण्डेन्ट जनरल, होमगार्ड्स डिस्क एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र से सम्मानित किये जाने हेतु घोषणा की गयी है। उक्त डिस्क एवं प्रशंसा प्रमाण पत्र होमगार्ड्स एवं नागरिक सुरक्षा स्थापना दिवस 06 दिसम्बर को प्रदान किया जायेगा।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.