संजय राउत की न्यायिक हिरासत अवधि तीन अक्टूबर तक बढ़ायी गयी

मुंबई। मुंबई की विशेष पीएमएलए अदालत ने गोरेगांव में पात्रा चॉल के पुनर्विकास में धन शोधन और वित्तीय अनियमितताओं में कथित संलिप्तता के मामले में शिवसेना नेता एवं सांसद संजय राउत की न्यायिक हिरासत की अवधि सोमवार को 14 दिनों के लिए बढ़ा दी।

राउत की जमानत याचिका विशेष अदालत के समक्ष विचराधीन है जिस पर अब बुधवार को सुनवाई होगी। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने श्री राउत को गत एक अगस्त को गिरफ्तार किया था। उन्हें आठ अगस्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। कुछ दिनों बाद उनकी पत्नी वर्षा से भी मामले में पूछताछ की गयी थी। श्री राउत शिवसेना अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के करीबी सहयोगी हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.