After Header-1

अफीम के साथ उप्र का तस्कर गिरफ्तार

नैनीताल । उत्तराखंड के उधम  सिंह नगर जनपद में गदरपुर पुलिस ने  देर रात को तेरह लाख रुपए मूल्य की अफीम के साथ उत्तर प्रदेश के एक तस्कर को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपी के खिलाफ अग्रिम कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

उधम सिंह नगर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गदरपुर पुलिस की ओर से है बीती रात को महतोष मोड़ से पिपलिया की ओर जाने वाले मार्ग पर तस्करों के खिलाफ जांच अभियान चलाया जा रहा था।

इसी दौरान मोटर साइकिल सवार धर्म सिंह निवासी ग्राम तुमरिया, थाना आंवला, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश को रोका गया और उसकी जांच की गई तो उसके पास से 1.325 किलोग्राम अफीम बरामद हुई। आरोपी को तत्काल हिरासत में ले लिया गया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी भूपेन्द्र सिंह भण्डारी की मौजूदगी में अफीम की तस्दीक होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 1300000 रुपये आंकी गयी है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है।

300×600 ADS-2

Leave A Reply

Your email address will not be published.